Tuesday, September 17, 2013

आज भी लोगो मैं इंसानियत बाकि है

कल शाम को ऑफिस से निकलते निकलते काफी लेट हो गया । ऑफिस और घर के बीच ज्यादा दुरी नहीं है तो कभी कभी पैदल ही ऑफिस चला जाता हूँ। बस इसीलिए ऑफिस के कुछ साथियों के साथ हम ऑफिस से निकले हमारे ऑफिस से थोड़ी ही दूर पर हाईवे है जब वहां पहुचे तो देखा एक व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया था हम भी वहां पहुचे और उस व्यक्ति को उठा कर किनारे पर पहुचाया । कुछ लोग जो आस पास से गुजर रहे थे वे भी वाही पर रुक कर हमारे मदद करने लगे । हमने पुलिस को भी इन्फॉर्म किया लेकिन जैसा की हम जानते है की पुलिस का हाल, लेकिन वहां के पर एकत्र हुए लोगो को देख कर और उनकी मदद करने को देख कर लगा की  आज भी लोगो मैं इंसानियत बाकि है ।

इसी इंसानियत को प्रेम त्रिपाठी का नमस्कार।